{"_id":"646cd60942575e853409cba7","slug":"teen-paraded-naked-key-inserted-in-anus-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोर को निर्वस्त्र कर घुमाया, गुदाद्वार में डाली चाभी, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोर को निर्वस्त्र कर घुमाया, गुदाद्वार में डाली चाभी, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
Tue, 23 May 2023 08:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 08:34 PM IST
सार
महिला ने 13 साल के किशाेर को पकड़ लिया। उसे पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। इतने से भी आरोपी महिला का मन नहीं भरा, तो उसने किशोर के गुप्तांग में चाभी भी डाली।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के इगलास कस्बे के एक मोहल्ले में एक किशोर को निर्वस्त्र करने के बाद गले में जूतों की माला पहनाई गई। इसके बाद उसी हालत में किशोर को मोहल्ले में घुमाया गया। आरोप है कि किशोर के गुदाद्वार में चाभी भी डाली गई। पीड़ित के बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इगलास में कोतवाली के समीप एक मोहल्ले की यह घटना है। यहां की निवासी एक युवती के अनुसार उसके 13 वर्षीय भाई की मोहल्ले की निवासी रामश्री से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर उस महिला ने उनके भाई को पकड़ लिया। उसे पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया।
विज्ञापन
इतने से भी आरोपी महिला का मन नहीं भरा, तो उसने किशोर के गुप्तांग में चाभी भी डाली। इस दौरान तमाम लोग तमाशे की तरह इसे देखते रहे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना 21 मई की हबूड़ा समाज की बस्ती की है। पीड़ित किशोर की बहन की तहरीर पर आरोपी महिला रामश्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन