{"_id":"5c24e263bdec2256de78f391","slug":"teasing-with-girl-student-in-tundla-aligarh-passenger-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला-अलीगढ़ पैसेंजर में छात्रा संग मारपीट-छेड़छाड़, जीआरपी ने एक मनचले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला-अलीगढ़ पैसेंजर में छात्रा संग मारपीट-छेड़छाड़, जीआरपी ने एक मनचले को दबोचा
Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में चढ़ युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करना मनचलों को भारी पड़ गया। एक छात्रा की शिकायत पर अलीगढ़ जंक्शन पर जीआरपी ने एक मनचले को दबोच लिया। उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। छात्रा की तहरीर के आधार पर जीआरपी ने एक के खिलाफ नामजद और तीन के खिलाफ अज्ञात में मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
टूंडला-अलीगढ़ पैसेंजर की महिला बोगी में गुरुवार को मडराक स्टेशन से चार मनचले सवार हुए। चारों ने इसी स्टेशन से सवार हुई युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने लगे। इसी के साथ कई यात्रियों के साथ उन्होंने मारपीट भी कर दी। छात्रा ने ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी थाने में युवकों की शिकायत की।
विज्ञापन
हालांकि तब तक वह लोग भाग चुके थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे एक बार से वह युवक छात्रा को स्टेशन के बाहर दिखाई दिए तो उसने जीआरपी को फोन कर उनकी जानकारी दी। इस पर जीआरपी ने दौड़ लगा दी। तीन युवक मौके से भाग गए। जबकि एक को दबोच लिया। जीआरपी के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम विनीत पुत्र देवराज निवासी सिकरना है। वह मडराक से कोचिंग करने आता था। छात्रा ने मोबाइल से इनकी वीडियो भी बनाई है। उसके आधार पर अन्य मनचलों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
महिला बोगी ने चार को धरा, चालान
छात्रा की शिकायत से हरकत में आई जीआरपी ने पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी की तलाशी ली। इस दौरान चार पुरुष यात्री उसमें महिलाओं के बीच बैठे मिले। जीआरपी ने सभी के चालान काट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।