फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teams engaged in arresting four main associates

हाथरस हादसा: अभी नहीं थमा गिरफ्तारी ऑपरेशन, अब चार मुख्य सहयोगियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें

Sun, 07 Jul 2024 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी का काम पूरा हो गया। अब उसके चार ऐसे साथी सामने आए हैं, जो मुख्य सहयोगी रहे हैं। उन चारों को भी पुलिस टीमें सरगर्मी से तलाश रही हैं।
 

विज्ञापन
Teams engaged in arresting four main associates
पुलिस तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ हादसे में पुलिस का गिरफ्तारी ऑपरेशन अभी थमा नहीं है। मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी देवप्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद अब टीमों ने उसके चार मुख्य सहयोगियों पर फोकस कर दिया है। इसके अलावा सेवादार-आयोजक मंडल के करीब 80 लोग और रडार पर हैं, जिनके लिए अलग अलग टीमें प्रयासरत हैं। चार मुख्य सहयोगियों की तलाश में यूपी-दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में भी जारी है। चारों मुख्य सहयोगी अगर बहुत जल्द हाथ न लगे तो उनके गैर जमानती वारंट लेने की भी तैयारी होगी।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ में दो जुलाई को हुए इस हादसे के बाद दर्ज मुकदमे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर को मुख्य आयोजक के तौर पर नामजद आरोपी बनाया गया। इसकी गिरफ्तारी का काम पूरा हो गया। अब उसके चार ऐसे साथी सामने आए हैं, जो मुख्य सहयोगी रहे हैं और मुख्य भूमिका देवप्रकाश के साथ निभाई है। उन चारों को भी पुलिस टीमें सरगर्मी से तलाश रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, आयोजन मंडल के 78 लोगों व सेवादारों सहित करीब 80 लोगों की गिरफ्तारी के लिए अलग प्रयास चल रहे हैं, जो चार मुख्य सहयोगी हैं, उनकी तलाश में उनके रिश्तेदारों पर विशेष फोकस है। सभी रिश्तेदारों के नंबरों को रडार पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed