फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Team of officers arrived to see the arrangements for counting of votes

अलीगढ़ : मतगणना की व्यवस्थाएं देखने के लिए पहुंची अफसरों की टीम

Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Team of officers arrived to see the arrangements for counting of votes
विधानसभा चुनाव 2022 की दस मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने धनीपुर मंडी जाकर वहां बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी तो मतगणना की व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने मंगलवार को दोपहर में धनीपुर मंडी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मुस्तैद अर्द्धसैनिक बलों एवं सुरक्षाबलों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस दौरान मतगणना की व्यवस्थाओं पर भी मंथन किया गया। यह देखा गया कि मतगणना वाले दिन ईवीएम किस रास्ते से आएंगी। मतगणना कर्मियों, प्रत्याशी व उनके एजेंटों का रास्ता कहां से होगा। सभी व्यवस्थाएं मतगणना से एक सप्ताह पहले पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed