{"_id":"63b7320531c6946b841a01fc","slug":"teachers-protest-at-bsa-office-for-many-demands-aligarh-news-ali308466133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कई मांगों को लेकर शिक्षकों का बीएसए दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कई मांगों को लेकर शिक्षकों का बीएसए दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पेंशन स्कीम में कटौती और वेतन अवरुद्ध होने सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों के आक्रोश के आगे कड़ाके की ठंड भी ‘ठंडी’ पड़ गई।
जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कटौती किसी भी शिक्षक के वेतन से जबरन कटौती नहीं की जा सकती है। यह शिक्षक की इच्छा पर निर्भर है। मांडलिक मंत्री राजेश कटारा ने कहा कि शिक्षकों का वेतन किसी कीमत पर नहीं रुकना चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार सिंह ने कहा कि यह वर्ष संघर्ष का है, हम सबको तैयार रहना है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यदि शिक्षकों का वेतन रुका तो अनवरत संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।
डॉ. उदयराज सिंह ने कहा हर संघर्ष में शिक्षकों के साथ कर्मचारी पूरी तरह साथ निभाएगा। डॉ. अनिल राघव ने कहा सरकार शिक्षकों पर जबरदस्ती एनपीएस थोपना चाहती है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने को उमेश वर्मा, कश्मीर यादव, अमित चौहान, सुधीर शर्मा, नरेश चंद, विक्रांत सुबोध, उपेंद्र, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने की।