फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers protest at BSA office

अलीगढ़ः शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest at BSA office
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा एवं जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कई समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बीएसए सत्येंद्र कुमार के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना स्थगित किया है। 16 सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि गोंडा प्रकरण को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया है, जिस पर जांच चल रही है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने शिक्षकों के उपार्जित अवकाश के संदर्भ में आदेश जारी करने तथा शिक्षकों के एरियर बिल के भुगतान की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ ने कहा कि शिक्षिकाओं की सीसीएल स्वीकृत की जाएं। खंड शिक्षा अधिकारियों की मासिक बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रति माह 13 तारीख को करना सुनिश्चित हो। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल कुमार चौहान, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राजेश कुमार, महेश चंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed