{"_id":"668cc67928590243dd021be2","slug":"teachers-protest-against-online-attendance-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में गरजे शिक्षक, दिखा आक्रोश, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में गरजे शिक्षक, दिखा आक्रोश, जमकर हुई नारेबाजी
Tue, 09 Jul 2024 10:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:41 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं अन्य मांगों में अन्य विभागों की तरह हाफ डे अवकाश, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 ईएल या महाविद्यालयों के शिक्षकों की तरह पीएल दिया आदि हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 8 जुलाई को शिक्षक कलेक्ट्रेट पर खूब गरजे। इस दौरान महिला और पुरुष शिक्षकों में ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखा। शिक्षकों ने शिक्षक एकता जिंदाबाद, ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करने के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की जनपदीय इकाई के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने 8 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति देने का आदेश दिया है, जो तुगलकी फरमान है। बिना जमीनी हकीकत जाने ही अव्यावहारिक आदेश किया जाता है। कठिनाइयों को दूर किए बिना उसको लागू कर पाना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन सौंपकर डिजिटलाइजेशन से जुड़ी मौलिक समस्याओं को दूर करने की मांग की थी, तब महानिदेशक ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि डिजिटलाइजेशन से जुड़ी मौलिक समस्याओं के निस्तारण के बाद ही इसे लागू किया जाएगा, लेकिन मांगें नहीं मानी गईं।
जिला संगठन मंत्री ब्रजपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला संयुक्त महामंत्री उपेंद्र सिंह ने भी विरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम आशुतोष कुमार सिंह को सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. विजयपाल सिंह, योगेश्वरी सिंह, अनुज प्रताप सिंह, रेनू सिंह, संदीप सिंह, डॉ. मंजू गौतम आदि मौजूद रहे।
ये हैं मांगें
- अन्य विभागों की तरह 'हाफ डे अवकाश' का दिया जाए।
- राज्य कर्मचारियों की तरह 30 ईएल या महाविद्यालयों के शिक्षकों की तरह पीएल दिया जाए।
- अन्य विभागों की भांति 'प्रतिकर अवकाश' प्रदान किया जाए।
- मौसम की प्रतिकूलता व विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए बीएसए को ऑनलाइन उपस्थिति में शिथिलता का अधिकार दिया जाए।
ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। शिक्षिका बिंदु शर्मा और प्रमिला मिश्रा ने कहा कि समय से विद्यालय पहुंचने के बाद भी नेटवर्क समस्या के चलते उनकी हाजिरी नहीं लग पाती है, जिससे उनके विद्यालय में समय से उपस्थिति होने के बावजूद भी गैर हाजिरी लगने पर विभाग में गलत संदेश जा रहा है। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन सभी खंड शिक्षाधिकारियों का घेराव होगा, जिन्होंने शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सेल्फी नहीं दी है।