{"_id":"68de13f9387be37bdf09586c","slug":"teachers-found-absent-and-shiksha-mitra-suspended-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अलीगढ़ बीएसए ने किया स्कूलों का अचानक निरीक्षण, 14 शिक्षक व शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, सभी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: अलीगढ़ बीएसए ने किया स्कूलों का अचानक निरीक्षण, 14 शिक्षक व शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, सभी निलंबित
Thu, 02 Oct 2025 11:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:26 AM IST
सार
बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण अनुपस्थित मिले शिक्षकों और शिक्षामित्रों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के बीएसए ने अचानक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने ब्लॉक खैर के कंपोजिट विद्यालय ऐंचना का निरीक्षण 1 सितंबर सुबह 8:05 बजे किया। निरीक्षण के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक प्रमोद प्रताप सिंह, वीनिस इकबाल, शिक्षामित्र नीता सारस्वत, हमीद अहमद अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय उटवारा का सुबह 8:16 बजे निरीक्षण किया गया, जो बंद मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक खेमेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक प्रेमचंद, तृप्ति, शिक्षामित्र सीमा चौधरी, रीना अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय केसी नगला का सुबह 8: 25 बजे निरीक्षण किया गया, यहां प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल, सहायक अध्यापिका प्रीती अग्रवाल अनुपस्थित मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सहरोई का सुबह 8:35 बजे निरीक्षण किया गया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेश कुमार, सहायक अध्यापक अमर गिरि अनुपस्थित मिले। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण अनुपस्थित मिले शिक्षकों और शिक्षामित्रों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन