फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers and students grapple fiercely , Hungama

शिक्षक और छात्रों के बीच जमकर हाथापाई, हंगामा

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students grapple fiercely , Hungama
हंगामा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
स्थानीय डीएस कॉलेज में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। प्राचार्य कक्ष में अपनी मांगों को लेकर जब कुछ छात्र घुस आए तो इन छात्रोें की वहां शिक्षकों से हाथापाई हो गई। इसके बाद कॉलेज का माहौल गरमा गया। छात्रों ने प्राचार्य ऑफिस के बाहर धरना देक र नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस मामले में दोेनों पक्षोें ने थाने में अपनी-अपनी तहरीरें दी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डीएस कॉलेज में जब अनुशासन समिति व अन्य कामोें को लेकर बैठक चल रही थी। तभी छात्र नेता अर्जुन भोलू सिंह, अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, कुलदीप ठाकुर आदि की अगुवाई में छात्र वहां पहुंच गए। छात्र नेताओं का कहना है कि उन्होंने प्राचार्या अंजना बंसल के समक्ष यह मसला उठाया कि काफी दलित, पिछड़े वर्ग के छात्रों को कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इन नेताओें का आरोप है कि कॉलेज में कई शुल्कों के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। जब यह छात्र अपनी बात प्राचार्या के समक्ष रख रहे थे कि तभी वहां बैठे राजनीतिक शास्त्र के एक प्राध्यापक से उनकी नोक -झोंक हो गई। दोनो ओर से हुई तनातनी हुई। उसके बाद वहां धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। तदुपरांत छात्रोें ने प्राचार्या के कक्ष के बाहर आकर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भी उनकी कई प्राध्यापकों से तीखी झड़प हुई। सूचना मिलने पर गांधी पार्क थाना प्रभारी संजय पाण्डेय मय फोर्स के कॉलेज पहुंच गए और वहां स्थिति संभाली। पुलिस ने प्राचार्या व शिक्षकोें से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने प्राचार्या  वहीं छात्रोें ने भी पुलिस के  समक्ष अपना पक्ष रखा। बाद में पुलिस ने छात्रों को शांत कर वहां से जाने की हिदायत दी। तब छात्र वहां से गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से आदित्य पंडित, रंजीत चौधरी, मुंतजिम किदवई, धीरज चौधरी, पंकज आर्य, नरेश कुमार, पवन कुमार, राशिद अंसारी, मुकेश राजपूत आदि छात्र थे।
विज्ञापन


जिन युवकोें ने उनके कक्ष में आकर हंगामा किया और धक्कामुक्की व मारपीट की। वह इस समय  कॉलेज के छात्र नहीं है। यह लोग यह मांग कर थे कि कॉलेज की पत्रिका में उनका फोटो छापा जाए। कॉलेज की बेवसाइड पर भी उनका जिक्र हो। यह लोग खुद कोे क्र ांतिकारी बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजना बंसल, प्राचार्या

बाोले छात्र नेता
छात्र नेताओं अर्जुन भोलू सिंह, अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, कुलदीप आदि का कहना था कि वह कॉलेज के छात्र है। इस बात को प्राचार्या लिखकर दें कि वह छात्र नहीं है। यहां छात्रों से अवैध वसूली हो रही है। इसी का विरोध करने से लिए वह आए थे तो उन्हें धक्के  मारकर बाहर निकाला गया।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हिसाब से मामले की जांच की जाएगी। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। हंगामा व शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

- संजय पाण्डेय, एसओ, गांधी पार्क

प्रवेश किया प्रतिबंधित
कॉलेज में अर्जुन भोलू सिंह, सौरभ चौधरी, अमित गोस्वामी, कुलदीप ठाकुर के प्रवेश पर प्रतिबंध की सूचना चस्पा कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि  यह कहा गया है कि यह कॉलेज से निष्कासित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed