फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher remains missing for many months since last eight years

Aligarh: कई महीनों शिक्षक रहता है गायब, थमाया जा रहा नोटिस, मांगा पासपोर्ट, देश से बाहर आने- जाने की आशंका

Fri, 29 Dec 2023 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

अलीगढ़ के खैर ब्लॉक में एक शिक्षक विद्यालय में सहायक अध्यापक पर तैनात है। शिक्षक पिछले आठ साल से बिना बताए कई-कई महीनों तक गायब रहता है। जब उससे विभाग इसका कारण पूछता है, तो वह सही जवाब नहीं देता है। बार-बार शिक्षक को नोटिस दिया जाता है, पर वह किसी का जवाब तक नहीं देता है।

विज्ञापन
Teacher remains missing for many months since last eight years
अलीगढ़ बीएसए कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के खैर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात शिक्षक स्कूल से कई-कई महीनों तक गायब रहता है। शिक्षा विभाग कई बार नोटिस देकर स्पष्टीकरण  मांग चुका है, पर शिक्षक नोटिस का जवाब तक नहीं देता है। ऐसा पिछले आठ साल से चल रहा है। मामले की जांच के बाद शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है और उसे पासपोर्ट के साथ तलब किया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षक गायब रहने के दौरान पाकिस्तान या किसी अन्य देश की यात्रा करता है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के खैर ब्लॉक में एक शिक्षक विद्यालय में सहायक अध्यापक पर तैनात है। शिक्षक पिछले आठ साल से बिना बताए कई-कई महीनों तक गायब रहता है। जब उससे विभाग इसका कारण पूछता है, तो वह सही जवाब नहीं देता है। बार-बार शिक्षक को नोटिस दिया जाता है, पर वह किसी का जवाब तक नहीं देता है। स्कूल के हैडमास्टर ने इसकी सूचना विभाग को दी। विभाग ने मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी। 
विज्ञापन


ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षक 1 अगस्त 2016 से 11 अगस्त 2017 तक 110 दिन गैर हाजिर रहा। 1 अक्टूबर 2019 से 6 नवंबर 2022 तक भी अनुपस्थित रहा। 2023 में शिक्षक 70 दिनों तक अवकाश पर रहा। विभाग द्वारा गैर हाजिर रहने पर कई बार नोटिस जारी किया गया, पर शिक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डॉ राकेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद शिक्षक को विभाग नोटिस जारी कर पासपोर्ट मंगाने की तैयारी कर रहा है। पासपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि शिक्षक गायब रहने के बाद देश से बाहर किस देश में कब-कब गया। विदेश मंत्रालय से भी जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed