फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher mother left her job for her daughter

मां ने बच्चे के लिए छोड़ी नौकरी: चार माह के मासूम की देखभाल के लिए नहीं मिली छुट्टी, शिक्षिका ने दिया इस्तीफा

Sun, 08 Sep 2024 01:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 01:27 PM IST
सार

सहायक अध्यापिका शुभांगी मित्तल का चार महीने का बच्चा है। उसकी देखभाल के लिए उन्होंने लंबी छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Teacher mother left her job for her daughter
शिक्षिका - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में विकास खंड टप्पल के प्राथमिक विद्यालय दमुआका की सहायक अध्यापिका शुभांगी मित्तल ने चार महीने के बच्चे की देखभाल के लिए इस्तीफा दे दिया है। बीएसए को भेजे त्याग पत्र में उन्होंने कहा कि विद्यालय घर से 65 किमी दूर है। आने-जाने में परेशानी होती है।

विज्ञापन


सहायक अध्यापिका शुभांगी मित्तल का चार महीने का बच्चा है। उसकी देखभाल के लिए उन्होंने लंबी छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीएसए को भेजे त्याग पत्र में उल्लेख किया है कि विद्यालय से उनका घर 65 किलोमीटर दूर है। आने-जाने का कोई सीधा साधन भी नहीं है। उनका चार महीने का बच्चा भी है, जिसकी देखभाल करने में उन्हें परेशानी होती है। इसलिए वह नौकरी से इस्तीफा दे रही हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका शुभांगी मित्तल का इस्तीफा मिल गया है। उन्होंने बीईओ को विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शिक्षिका को लंबी छुट्टी मिलनी चाहिए। बच्चों की देखभाल (चाइल्ड केयर लीव) के लिए लंबी छुट्टी का प्रावधान है। शिक्षिका ने इस्तीफा क्यों दिया? इस बारे में उनसे जानकारी करेंगे। -मुकेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित रूप से शिक्षिका ने विभागीय तंत्र से परेशान होकर इस्तीफा देने का फैसला लिया होगा। यूं ही कोई नौकरी से इस्तीफा नहीं देता है। कोई न कोई ठोस वजह इस्तीफा देने की होगी। - डॉ. राजेश चौहान, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed