{"_id":"65e9a03bfe9dd816c80f0b77","slug":"teacher-molesting-girl-students-in-school-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शिक्षक ने किया गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित, छात्राओं से छेड़खानी, हुआ हंगामा, अभिभावकों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शिक्षक ने किया गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित, छात्राओं से छेड़खानी, हुआ हंगामा, अभिभावकों ने दी तहरीर
Thu, 07 Mar 2024 04:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:38 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद में जलाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अधेड़ उम्र के शिक्षक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं के साथ की छेड़खानी करने के आरोप में अभिभावकों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अभिभावकों ने बालिकाओं संग हुई अश्लीलता के मामले में थाने में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राथमिक विद्यालयक का एक शिक्षक छात्राओं के साथ में छेड़खानी कर रहा था। बालिकाओं की शिकायत पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। शिक्षक हाथ जोड़ और पैर छूकर माफी मांगता रहा। अभिभावकों ने पुलिस को बुलाकर शिक्षक को उनके सुपुर्द कर दिया। थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद में जलाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अधेड़ उम्र के शिक्षक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं के साथ की छेड़खानी करने के आरोप में अभिभावकों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। शिक्षक पर आरोप है कि वह स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता है और उन्हें छेड़ता है। छात्राओं ने शिक्षक की शिकायत अपने मां-बाप से की। इस पर अभिभावकों स्कूल पहुंच कर हंगामा किया।
विज्ञापन
शिक्षक अभिभावकों से हाथ जोड़ कर और पैर छू कर माफी मांगते हुए भी देखा गया। अभिभावकों ने पुलिस को बुलाकर छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को उनके सुपुर्द कर दिया। अभिभावकों के अनुसार पहले भी कई बार शिक्षक के छेड़खानी की शिकायत मिल चुकी हैं। अभिभावकों ने बालिकाओं संग हुई अश्लीलता के मामले में हरदुआगंज थाने में तहरीर दे दी है। मामले पर एबीएसए दीप्ती गुप्ता गांव में पहुंची हैं और बालिकाओं से पूछताछ कर रही हैं।