फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tariq Mansoor became BJP National Vice President

Aligarh: पीएम मोदी के करीबी पूर्व एएमयू वीसी तारिक मंसूर को एक और इनाम, बने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sat, 29 Jul 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 08:53 PM IST
सार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची घोषित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश से एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. तारिक मंसूर ने पिछले दिनों ही एएमयू के कुलपति पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश में एमएलसी बनाया गया।

विज्ञापन
Tariq Mansoor became BJP National Vice President
एमएलसी तारिक मंसूर - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों में शामिल एएमयू के पूर्व कुलपति एमएलसी तारिक मंसूर को निकाय चुनाव के बेहतर परिणामों का एक और इनाम मिला है। उन्हें भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। प्रो. तारिक मंसूर को यह  जिम्मेदारी देकर लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में मुस्लिमों को रिझाने का मजबूत प्रयास है। संगठन का आभार जताते हुए प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची घोषित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश से एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. तारिक मंसूर ने पिछले दिनों ही एएमयू के कुलपति पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश में एमएलसी बनाया गया। इसके बाद हुए निकाय चुनाव में उन्होंने प्रदेश में मुस्लिमों और पसमांदा समाज को रिझाने का काम किया। इससे निकाय चुनाव में प्रदेश भर में भाजपा को खासा लाभ मिला। उदाहरण के तौर पर अलीगढ़ में मेयर सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

  
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने रणनीति में बदलाव किया है और वह लगातार मुस्लिम समाज के प्रति अपना झुकाव दिखा रही है। इसी क्रम में नए चेहरे के रूप में प्रो. तारिक मंसूर को इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रो. तारिक मंसूर इससे पहले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं। वह केंद्र सरकार की पद्म सम्मान चयन समिति में भी शामिल रह चुके हैं। अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। 

चूंकि, प्रो. मंसूर की मुस्लिमों में गैर विवादित छवि है और एएमयू कुलपति रहते उन्होंने देश दुनिया के मुस्लिमों में गहरी पैठ बनाते हुए कई काम किए हैं। एएमयू को अच्छी फंडिंग भी उन्होंने अपने प्रयास से कराई है। उनकी इसी मेहनत का इनाम उन्हें दिया गया है।  

पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए पार्टी का आभार जताता हूं। इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा। इसके लिए पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री आदि का आभारी हूं। आने वाले लोकसभा चुनाव में नई ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा। -प्रो.तारिक मंसूर, एमएलसी

कल्याण सिंह के बाद दूसरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अलीगढ़ से वैसे तो यह चौथा मौका है, जब कोई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी या सदस्य बना हो। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, पूर्व सांसद स्व. शीला गौतम, पूर्व सांसद स्व. किशनलाल दिलेर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की बात करें तो कल्याण सिंह के बाद प्रो. तारिक मंसूर का नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed