फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tarik paralised after got shot during caa nuisance in aligarh.

अलीगढ़ में सीएए को लेकर हुए बवाल में गोली लगने से तारिक हुए पैरालाइज्ड

Fri, 28 Feb 2020 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tarik paralised after got shot during caa nuisance in aligarh.
ऊपरकाट इलाके में गोली लगने से घायल तारिक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 23 फरवरी को शहर में हुए उपद्रव में गोली से घायल हुए तारिक की कमर का हिस्सा जीवन भर के लिए पैरालाइज (दिव्यांग) हो चुका है। डाक्टरों के मुताबिक तारिक को लगी गोली ने उनकी स्पाइनल कॉर्ड को क्षतिग्रस्त किया है, जिससे यह स्थिति बनी है। गोली अभी भी तारिक के गुर्दे में फंसी है। वे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
कोतवाली के सैयद बाड़ा, बाबरी मंडी के रहने वाले तारिक पुत्र मुनव्वर खान 23 फरवरी की शाम को अपने भाइयों के साथ घर की बालकनी में खड़े थे। तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। फायरिंग में एक गोली तारिक के पेट में लगी। आनन-फानन में तारिक को परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। गोली अभी भी तारिक के गुर्दे में फंसी हुई है। अब तारिक की कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो चुका है। बिना सहायता के वे हिल-डुल भी नहीं सकते हैं। इस प्रकरण में कोतवाली की त्रिलोकी वाली गली निवासी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय पुत्र दिनेश वार्ष्णेय सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

‘तारिक को लगी गोली ने उनकी स्पाइनल कॉर्ड को पूरी तरह डैमेज किया, जिससे शरीर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया है। गोली अभी भी शरीर में हैं, लेकिन अब जो उसे करना था, कर गई है। तारिक अभी भी डाक्टरों की निगरानी में हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नरेश शर्मा, कैजुअलिटी मेडिकल आफिसर, जेएन मेडिकल कालेज, एएमयू
उनके पास बेटे का फोन आया था कि विनय वार्ष्णेय सुरेंद्र दूध वाले के यहां पर चढ़ा हुआ है। हम लोग बालकनी में देख रहे थे तो सुरेंद्र के लड़के त्रिलोकी ने कहा कि मारो इनको। इसके बाद मेरे बेटे को गोली मार दी गई’
- मुनव्वर, घायल तारिक के पिता
मैं छत पर था, लेकिन हाथ में हथियार नहीं था : विनय वार्ष्णेय
अलीगढ़। बवाल के दौरान तारिक को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हैं। वह स्वीकार करते हैं कि वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है वह खुद वही है, लेकिन हाथ में हथियार होने की बात से इनकार करते हैं। विनय वार्ष्णेय कहते हैं कि मेरे हाथ में हथियार होने की बात गलत है। वह तो हाथ हिलाकर भीड़ को हटने के लिए कह रहे थे। वह छत पर जाकर लोगों को समझाने के लिए गए थे। जहां तक मुंह पर नकाब होने की बात कही जा रही तो यहां पर मसालों और मिर्च का गोदाम है। उसकी डस्ट से बचने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा है। जो यह गोली लगी है वह ऊपर कोट की घटना है। यह बाबरी मंडी पर नहीं लगी।

‘हमने घटना और तारिक के भाई की तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखी है। एक ओर विनय पक्ष सफाई दे रहा तो हमने कहा है कि साक्ष्य दे दें। तारिक पक्ष के आरोप हैं तो हमने उनसे भी साक्ष्य मांगे हैं। हम लोग किसी दबाव में कुछ नहीं करेंगे। न किसी के दबाव में आएंगे, जो सही होगा, वही कार्रवाई होगी’
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed