{"_id":"621d0da001bba56f801fe38a","slug":"tarik-muredr-case-aligarh-news-ali2861412118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारिक हत्याकांड में टला निर्णय, पुन: बहस 8 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिक हत्याकांड में टला निर्णय, पुन: बहस 8 मार्च को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के चर्चित मो. तारिक हत्याकांड में सोमवार को निर्णय टल गया। अब इस मामले में न्यायालय से पुन: बहस के लिए 8 मार्च तारीख नियत कर दी है। इधर, निर्णय की नियत तारीख होने के कारण एटा जेल से आरोपी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय को भी लाया गया और अन्य आरोपी भी अदालत पहुंचे।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी में हुए तारिक हत्याकांड में विनय सहित तीन आरोपी हैं। इस मामले में अब तक सुनवाई एडीजे-3 की अदालत में चल रही थी। मामले में निर्णय की तारीख नियत थी। इसी बीच सुनवाई अब एडीजे प्रथम की अदालत में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों के लोग नियत तारीख पर पहुंचे। मगर अब न्यायालय ने पुन: बहस के लिए 8 मार्च तारीख नियत कर दी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान, हरिओम वार्ष्णेय व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने इस बात की पुष्टि की है।
प्रवीन बाजौता-जितेंद्र कंजा का रिमांड आवेदन, 2 मार्च को तलब
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में आरोपी शूटर प्रवीन बाजौता व जितेंद्र कंजा को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने आवेदन कर दिया है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 2 मार्च तारीख नियत कर दोनों को तलब किया है। बता दें कि इनमें से एक आरोपी जितेंद्र कंजा हाथरस पुलिस की तलबी पर शनिवार को अलीगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों शूटरों की भरतपुर में गिरफ्तारी के बाद से ही इनके रिमांड पर लेने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने पहले दोनों के बयान दर्ज किए थे। अब सोमवार को रिमांड आवेदन किया है। इस पर न्यायालय ने 2 मार्च को दोनों को तलब किया है। प्रवीन के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार अदालत ने दोनों को 2 मार्च को तलब किया है। उसके बाद ही तय होगा कि आखिर कितने दिन का रिमांड अदालत देगी। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार एक सप्ताह का रिमांड आवेदन किया गया है। वहीं जितेंद्र कंजा को हाथरस पुलिस की तलबी पर अलीगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया है।