फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tarik Murder Case : Date fixed for verdict

अलीगढ़ : तारिक हत्याकांड में बहस हुई, फैसले की तारीख नियत

Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tarik Murder Case  : Date fixed for verdict
महानगर के चर्चित तारिक हत्याकांड में सोमवार को बहस पूरी हो गई और न्यायालय ने फैसले के लिए 28 फरवरी तारीख नियत कर दी है। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अपने तर्क रखे गए, जबकि अभियोजन की ओर से अपनी दलील पेश की गईं। अब सभी की नजर न्यायालय के आने वाले फैसले पर टिक गई है।
विज्ञापन

ऊपरकोट इलाके में सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव में तारिक की गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय सहित तीन आरोपी हैं। जिनमें से विनय एटा जेल में है, जबकि बाकी दोनों जमानत पर बाहर हैं। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता केएम जौहरी व बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार इस मामले में अब तक 12 गवाह पेश किए गए हैं। सभी की गवाही पूरी हो गई है। सोमवार को नियत तारीख पर बहस हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क पेश किए। एडीजे-तृतीय की अदालत में विचाराधीन मामले में अब फैसले की तारीख 28 फरवरी नियत की गई है। सब ठीक रहा तो 28 फरवरी को न्यायालय स्तर से फैसला सुनाया जाएगा। इस दिन के सभी सभी आरोपियों को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed