{"_id":"620bf4d30428204af86d38c8","slug":"tarik-murder-case-aligarh-news-ali2852394168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तारिक हत्याकांड में गवाही पूरी, विनय के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तारिक हत्याकांड में गवाही पूरी, विनय के बयान दर्ज
विज्ञापन
दीवानी में पेशी पर आए विनय वार्ष्णेय के साथ मनोज शर्मा, हर्षद हिंदू व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित तारिक हत्याकांड में गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई। मंगलवार को इस मामले में न्यायालय में मुख्य आरोपी विनय वार्ष्णेय के बयान दर्ज कराए गए। इसके लिए भाजपा नेता विनय को एटा जेल से यहां लाया गया और पेशी कराई गई। इस दौरान काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ दीवानी पहुंच गई और विनय से मुलाकात की। अब साक्ष्य पेशी के लिए न्यायालय ने 17 फरवरी तारीख नियत कर दी है।
ऊपरकोट इलाके में सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव में तारिक की गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय सहित तीन आरोपी हैं, जिनमें से विनय एटा जेल में है, जबकि बाकी दोनों जमानत पर बाहर हैं। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता केएम जौहरी व बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार, इस मामले में अब तक 12 गवाह पेश किए गए हैं। सभी की गवाही पूरी हो गई है। मंगलवार को नियत तारीख पर विनय वार्ष्णेय को एटा जेल से कड़ी सुरक्षा में यहां लाया गया। इस दौरान एडीजे-तृतीय की अदालत में विनय के बयान दर्ज हुए। अब न्यायालय ने बचाव पक्ष को साक्ष्य पेश करने का मौका देते हुए 17 फरवरी की तारीख नियत कर दी है।
इस दौरान काफी समर्थक दीवानी में मौजूद रहे और विनय से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। बता दें कि इस हत्याकांड में गिरफ्तारी के अगले दिन से विनय एटा जेल में है। हाल के चुनाव में भी उसने जेल से निर्दल नामांकन किया था। मगर बाद में भाजपा नेताओं के समझाने पर नामांकन वापस लिया था।
विज्ञापन
---