{"_id":"2fa5019a5fe75e84030a99043a53746d","slug":"tap-the-huge-stones-near-ram-ghat-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड पर बंबा के पास हुआ जमकर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोड पर बंबा के पास हुआ जमकर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में कासिमपुर रोड पर हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने रामघाट रोड पर करीब ढाई घंटे तक उत्पात मचाया। काफी प्रयास के बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दो घंटे ब्लाक रहा अतरौली-रामघाट रोड
करीब दो बजे हुए एक्सीडेंट के आधा घंटे बाद पब्लिक रामघाट रोड पर आ गई और इसके बाद साढ़े चार बजे तक वहां जाम व हंगामा होता रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जिन लोगों को रास्ता नहीं पता था, वह जाम में फंसे खड़े रहे और जिनको रास्ते की जानकारी थी, वह बाईपास, जवां, कासिमपुर के रास्ते साधू आश्रम होकर अतरौली को निकले। इस दौरान प्राइवेट बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी।
एक सिपाही की उंगली ही फट गई
इस बवाल में वैसे तो सीओ सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए। मगर जवां थाने के सिपाही पुष्पेंद्र की हाथ की उंगली फट गई और उसे एसपीआरए ने मौके पर पीठ ठोंकते हुए इलाज कराने के लिए कहा। साथ ही तय हुआ कि घायलों का जिक्र पब्लिक के खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमे में किया जाए।