{"_id":"660c627ac96fbf748c012267","slug":"tantrik-who-raped-was-arrested-went-to-jail-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101237-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, जेल गया
Wed, 03 Apr 2024 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
बेसवां चौकी क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक कराने और दवा लेने आई महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक के चेले की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था। एक रिश्तेदार के कहने पर वह पति और रिश्तेदार के साथ गांव नगला बधिया में धर्म नामक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने और दवा लेने आई थी। तांत्रिक ने बहाने से पति और रिश्तेदार को बाहर भेजने के बाद अपने चेले देवेेंद्र के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया था।
मामले में दोनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक कोमल सिंह ने मंगलवार को दिन साढ़े 11 बजे विसाहुली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।