फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tanker of soya oil caught

सोया तेल से भरा टैंकर पकड़ा

Sat, 20 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tanker of soya oil caught
तालानगरी स्थित फर्म राज फूड प्रोडक्ट में मसालों के सैंपल भरते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिलावटखोर भी जिले में सक्रिय हो गए हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार से छापेमारी अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले दिन तालानगरी स्थित एक फर्म से दो नमूने भरे गए। वहीं, आगरा की खेरागढ़ तहसील स्थित एक फर्म के सोयाबीन ऑयल से भरे टैंकर को पकड़ा गया। मिलावट खोरी की आशंका के चलते इसमें से जांच के लिए नमूना संग्रहित किया गया है। टप्पल में एक तेल मिल से 735 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेज दिए हैैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ताला नगरी स्थित फर्म राज फूड प्रोडक्ट से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार द्वारा पापड़ एवं खाद्य रंग का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। वहीं, एसबीआई बैंक के पास ताला नगरी में ही स्थित खेरागढ़, आगरा की फर्म सुधा ऑयल्स के एक टैंकर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया। दूसरी टीम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में रसूलपुर, बीमा नगर, जीटी रोड स्थित सत्तो हलवाई की मिठाई की दुकान पर पहुंची। वहां से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह द्वारा सारसौल स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार से मावा का एक नमूना व बेगपुर, क्वार्सी स्थित ताज जनरल स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। तीसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टप्पल स्थित इंदिरा मिल्स के यहां पहुंची। वहां से सरसों के तेल के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही यहां से 735 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल द्वारा चंद्रपुरी, इगलास रोड स्थित अतेंद्र कुमार की कचरी निर्माण शाला से रंगीन कचरी का एक नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed