फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tampering with the image of Lord Ram printed on the board

Hathras: बोर्ड पर छपे भगवान राम के छवि चित्र से छेड़छाड़, माहौल खराब करने का प्रयास, नौ के खिलाफ मुकदमा

Mon, 22 Jan 2024 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 06:09 PM IST
सार

गांव बरामई में लगे एक बोर्ड पर भगवान श्री राम का छवि चित्र छपा हुआ था। 21 जनवरी की रात असामाजिक तत्वों ने इस बोर्ड के साथ छेड़छाड़ की। बोर्ड से भगवान श्रीराम के छवि चित्र को ईंट से खुरच दिया। 22 जनवरी की सुबह जब क्षत्रिय समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा।

विज्ञापन
Tampering with the image of Lord Ram printed on the board
राम के चित्र से छेड़छाड़ पर विरोध दर्ज कराते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरामई में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। गांव में एक बोर्ड पर छपे भगवान श्रीराम के छवि चित्र से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने छविचित्र को ठीक कराया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मामले में नौ नामजदों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास के बीच कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरामई में यह हरकत की गई। गांव में लगे एक बोर्ड पर भगवान श्री राम का छवि चित्र छपा हुआ था। 21 जनवरी की रात असामाजिक तत्वों ने इस बोर्ड के साथ छेड़छाड़ की। बोर्ड से भगवान श्रीराम के छवि चित्र को ईंट से खुरच दिया। 22 जनवरी की सुबह जब क्षत्रिय समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। जमकर प्रदर्शन हुआ। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों में इस हरकत पर जबर्दस्त गुस्सा था। पुलिस प्रशासन ने बोर्ड को ठीक कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने वरुण कुमार पुत्र विशंभर दयाल, बबलू कुमार पुत्र बाबूलाल, विष्णु कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह, रवि उर्फ बंटी पुत्र रनवीर सिंह, अनिल कुमार पुत्र बनवारी लाल, सतीश कुमार पुत्र छदामीलाल, सूरज पुत्र राजपाल, अजीत कुमार पुत्र तालेवर सिंह, देवदत्त उर्फ रामपाल पुत्र तुलाराम निवासीगण बरामई थाना हाथरस जंक्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था। बोर्ड को ठीक करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed