फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talks on strengthening educational between India and Dominican Republic

अलीगढ़ः भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच शैक्षिक, संबंधों की मजबूती पर बातचीत

Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Talks on strengthening educational between India and Dominican Republic
डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत, हिज ऐक्सीलेंसी डेविड पुइग ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सहयोग और सांस्कृतिक और शैक्षिक समझौतों के माध्यम से भारत-डोमिनिकन गणराज्य संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग का दौरा किया।
विज्ञापन

अपने दौरे में उन्होंने भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच शैक्षिक, द्विपक्षीय राजनीतिक, आर्थिक, सहयोग और सांस्कृतिक एजेंडा के विकास और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर बात की। उन्होंने एएमयू के छात्रों से सांस्कृतिक कूटनीति के केंद्र में रहने और अंर्तसांस्कृतिक संवाद स्थापित करने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन

श्री पुइग ने सांस्कृतिक समावेश और शिक्षा के माध्यम से संबंधों को विकसित करने और बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोफेसर जावेद इकबाल (डीन, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय और अध्यक्ष, विदेशी भाषा विभाग) ने डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत को विदेशी भाषा विभाग के कामकाज से अवगत कराया और डोमिनिकन गणराज्य के संस्थानों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान (अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग) ने भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच की खाई को पाटने के लिए भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में स्पेनिश भाषा सिखाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर एम शाहुल हमीद (हिंदी विभाग) ने डोमिनिकन गणराज्य साहित्य के हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद के बारे में बात की। प्रोफेसर रख्शंदा एफ फाजली, डॉ. सावन कुमार सिंह और डॉ. फाजिला शाहनवाज ने दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत करने और अनुसंधान में सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात की। स्पैनिश भाषा के सहायक प्रोफेसर डॉ. मुराद अहमद खान ने कार्यक्रम का संचालन किया और कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। डॉ. सुहैल अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed