फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talents are migrating due to lack of facilities

सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं कर रहीं पलायन

Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Talents are migrating due to lack of facilities
मंडलीय ओलंपिक कार्यालय के मैदान में केक काटकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया। जिले में मानक के अनुरूप एथलीट ट्रैक और प्रशिक्षक न होने से प्रतिभाओं के पलायन का दर्द खेल पदाधिकारियों का छलक आया।
विज्ञापन

यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने कहा कि सुविधाएं न मिलने पर प्रतिभाएं दिल्ली, हरियाणा को पलायन करने के लिए मजबूर हैं। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी ने कहा कि खेल व सेना ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे युवाओं में अनुशासन व कर्तव्य निष्ठा की भावना को विकसित किया जा सकता है। अध्यक्ष सुमित सराफ ने कहा कि देश सेवा का सबसे बेहतरीन साधन खेल की सेवा है। सचिव मजहर उल कमर ने कहा कि जिला प्रशासन अगर चाहे तो खेल संघों से अग्निपथ योजना के प्रचार-प्रसार का सहयोग उनसे ले सकता।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला हैंडबॉल के सचिव सुधीश कुमार सिंह, फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव तौफीक अहमद खान, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, राकेश चौधरी, दीपक शर्मा, मुजाहिद असलम, विनीत यादव, वालीबाल के सचिव प्रेम सिंह लोधी, कबड्डी के सचिव मोहम्मद अली, अवधेश सारस्वत, हीरा सिंह, हरि राज, गजेंद्र तिवारी, कराते एसोसिएशन के सचिव मिर्जा वसीम बेग, स्केटिंग के सचिव प्रदीप रावत, सचिव राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed