फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Table tennis: Lucknow becomes champion in women's and men's category

टेबल टेनिस : महिला व पुरुष वर्ग में लखनऊ बना चैंपियन

Tue, 20 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Table tennis: Lucknow becomes champion in women's and men's category
अलीगढ़ः स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राज्यस्तरीय टेबल टेनिस - फोटो : CITY OFFICE
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल राज्यस्तरीय पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष में लखनऊ टीम की चैंपियन बन गई। महिला वर्ग में उप विजेता प्रयागराज और पुरुष वर्ग में आगरा की टीम रही। मंगलवार दोपहर एक बजे एकल महिला व पुरुष वर्ग का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पुरुष का फाइनल मुकाबला लखनऊ और आगरा के बीच खेला गया। लखनऊ के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा को 3-1 अंक से शिकस्त दी। महिला वर्ग के फाइनल में लखनऊ ने प्रयागराज को 3-2 से मात दी। एकल महिला वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में गुनगुन साहू लखनऊ ने वैष्णवी धुरिया प्रयागराज को 11-6, 6-11, 11-7, 11-9 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में एलीना लखनऊ ने सृष्टि जायसवाल प्रयागराज को 11-8, 11-4, 11-2 से शिकस्त दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सलोनी बंसल लखनऊ ने विशाखा राज प्रयागराज को 10-12, 12-10, 11-7, 11-9 से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में अविका गुप्ता प्रयागराज ने सुहानी अग्रवाल आगरा को 11-7, 11-7, 11-3 से मात दी। मंगलवार की सुबह 10 बजे से सेमीफाइनल का मुकाबला गुनगुन शाहू लखनऊ, एलीना मिश्रा लखनऊ, सलोनी बंसल लखनऊ व अविका गुप्ता प्रयागराज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में दिव्यांश श्रीवास्तव ने अभिपाल प्रयागराज को 11-4, 11-7, 11-8 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में सत्यम गिरि गुप्ता कानपुर ने अंकितपाल प्रयागराज को 7-11, 11-6, 11-6, 11-6 से मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सुभरथ राज वर्मा कानपुर ने वीर वाल्मीकि लखनऊ को 11-7,11-7, 11-9 से शिकस्त दी। चौथे क्वार्टर फाइनल में आशुतोष कुमार लखनऊ ने आर्यन कुमार प्रयागराज को 12-10, 11-4, 11-4 से हराया। सेमीफाइनल मंगलवार सुबह खेले जाएंगे। मुख्य निर्णायक क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed