फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sword hangs on railway employees

रेलवे के कर्मचारियों पर लटकी तलवार

Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना महामारी ने रेलवे के सामने भी संकट खड़ा कर दिया है। रेलवे अब कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। इलाहाबाद रेल मंडल ने अलीगढ़ जंक्शन के ऑपरेटिंग विभाग के ऐसे कर्मचारियों की सूची मांगी है, जो 55 साल से अधिक उम्र के हैं या फिर सेवानिवृत्त होने के बाद भी मानदेय पर सेवा दे रहे हैं। यह सूची लॉकडाउन के दौरान दूसरी बार मांगी गई है।
विज्ञापन




अलीगढ़ जंक्शन के अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि जंक्शन के ऑपरेटिंग विभाग के 10 ऐसे कर्मचारियों की सूची भेजी गई है। नौ कर्मचारी 55 साल से अधिक उम्र वाले हैं। साथ ही एक अन्य कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद मानदेय के आधार पर सेवा दे रहे हैं। छंटनी के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी स्थानीय स्तर पर नहीं है। कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन



उसे दे दिया गया है। आगे का फैसला रेल विभाग के बड़े अधिकारियों के स्तर से ही होगा। इधर, कर्मचारियों में चर्चा है कि लॉक डाउन के चलते रेलवे को हुए नुकसान की भरपाई आगामी समय में इसी प्रकार से कर्मचारियों की कटौती करके किया जाएगा। एक कर्मचारी से कई प्रकार के काम लिए जाएंगे। इससे की स्टाफ पर कम पैसा खर्च करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed