{"_id":"6933e14bdb1df3a5850a21b3","slug":"swarn-jayanti-nagar-road-construction-start-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: स्वर्ण जयंती नगर की रोड 21 करोड़ से बनेगी, दोनों तरफ होंगे फुटपाथ, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: स्वर्ण जयंती नगर की रोड 21 करोड़ से बनेगी, दोनों तरफ होंगे फुटपाथ, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, काम शुरू
Sat, 06 Dec 2025 01:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:25 PM IST
सार
अलीगढ़ की वीआईपी कही जाने वाली स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी की 1.462 किमी लंबी सड़क की विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे, स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक कार्य कराएं जाएगे।
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना से स्वर्ण जयंती नगर रोड का निर्माण होगा। इस पर 21.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 5 दिसंबर को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गलेक्सी टॉवर के पास से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
1.462 किमी लंबी इस सड़क की विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे, स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक कार्य कराएं जाएगे। वीआईपी कॉलोनी का यह स्मार्ट रोड होगा। इस रोड का निर्माण कार्य मेसर्स अमित ट्रेडर्स को निगम ने सौंपा है। कार्यदायी संस्था को मई 2026 तक निर्माण पूरा करना है।
विज्ञापन
कम समय में इस वीआईपी कॉलोनी की सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्किंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे जाम से भी मुक्ति मिल सके।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन