{"_id":"611eac768ebc3e79cb724931","slug":"suspect-ran-away-open-handcuffs-city-office-news-ali271074523","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा थाने में मुंशी व पहरा को झपकी आई, हथकड़ी खोलकर भागा संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधा थाने में मुंशी व पहरा को झपकी आई, हथकड़ी खोलकर भागा संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा थाने के पुलिस कर्मियों की लापरवाही से एक संदिग्ध थाने से भाग गया। दरअसल, क्षेत्र में मंगलवार को हुई लूट के मामले में पकड़ा गया संदिग्ध बुधवार रात मुंशी व पहरा को झपकी आने पर हथकड़ी खोलकर और अपना सामान समेटकर भागने में सफल रहा। सुबह जब वह गायब मिला तो स्टाफ के होश उड़ गए। पुलिस घंटों तक चरकघिन्नी बनी रही। बाद में उस संदिग्ध के परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
वाकया मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। जवां के समस्तपुर के मनोज से जोफरी रेलवे लाइन के पास अवैध धंधे से जुड़ीं महिलाओं व उनके साथियों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में सीमा विवाद में लोधा पुलिस लापरवाही बरत रही थी। मगर बाद में राजस्व टीम ने मामला लोधा में बताया तो मजबूरन लोधा पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। मंगलवार रात को पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लिया। इसके बाद एक पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया। बुधवार दोपहर पकड़े गए लोगों के खिलाफ लिखा पढ़ी कार्रवाई चल रही थी, तभी उन्हीं का एक साथी थाने के बाहर घूमता दिखा तो उसे भी पकड़ लिया गया। इस तरह चार महिलाओं को शांति भंग में पाबंद किया गया, जबकि एक महिला व पुरुष को लूट में जेल भेजा गया।
इधर, थाने के बाहर से पकड़ा गया इसरार से कुछ और जानकारियां जुटाई जा रही थीं। पूछताछ के बाद तय किया गया कि इसे बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा। इसके बाद रात थाने के मुंशी व पहरा के नींद में आने के बाद इसरार ने मुंशी के पास से चाभी लेकर हथकड़ी खोली और अपना सामान समेटकर भाग गया।
विज्ञापन
सुबह जब इस बात की जानकारी थाना स्टाफ को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसके परिजनों आदि को हिरासत में लिया गया। कुछ जगहों पर दबिश दी जा रही है। इस दौरान मीडिया ने जब जानकारी करनी चाही तो थाना स्टाफ ने मीडिया से दूरी बना ली। मामले में एसएसपी ने स्वीकारा है कि पूछताछ के लिए एक व्यक्ति बैठाया गया था, जो गायब हो गया। उसे तलाशा जा रहा है। साथ ही थाना स्टाफ की लापरवाही की जांच कराई जा रही है।