फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sushma swaraj and intolrence

देश में असहिष्णुता की शुरुआत सुषमा ने की थी : बंसल

Fri, 27 Nov 2015 01:59 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 27 Nov 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj and intolrence

अलीगढ़ (ब्यूरो)। असहिष्णुता पर पूरे देश में छिड़ी जोरदार बहस में कांग्रेस प्रवक्ता विवेक बंसल ने भाजपा की शीर्ष नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2004 में कांग्रेस नेतृत्व में जब यूपीए सरकार बन रही थी, तो यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सुषमा स्वराज ने अपना सिर मुंडवा कर आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी थी। सही मायने में देश में पहली बार असहिष्णुता की शुरुआत वहीं से हुई। 

विज्ञापन

सुषमा स्वराज का वह बयान भाजपा की विचारधारा और आरएसएस की उस धारणा बखूबी बयां करता है, जिसमें ये सिखाया जाता है कि जो हमारी विचारधारा को स्वीकार नही करेगा, हम उसके विरुद्ध इसी प्रकार का असहिष्णु व्यवहार करेंगे। सोनिया गांधी लगातार 10 साल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन रहीं फिर भी न तो वह खुद और न ही राहुल गांधी किसी भी मंत्री पद पर रहे। 

विज्ञापन

बंसल ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि क्या उस वक्त सुषमा स्वराज को ऐसा बयान देने के लिये कुछ दिया गया था..? अगर नहीं तो फिर आज प्रबुद्ध साहित्यकार, रचनाकार, संगीतकार और फि ल्मी सुपर स्टारों के बयानों पर सवाल क्यों उठ रहे हैं..? 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया.. सबका साथ सबका विकास.. का नारा देश-विदेश में दे रहे हैं, फि र अपने देश के प्रबुद्धजनों की अवहेलना क्यों हो रही है..? गोधरा कांड के बाद गुजरात में भड़के सांप्रदायिक दंगों में उनकी भूमिका से असंतुष्ट होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सार्वजनिक मंच से उनको राजधर्म का पालन करने की नसीहत दी थी। आज अगर अटल जी स्वास्थ्य खराब होने से सक्रिय नहीं है तो क्या उनकी सीख भाजपा के लिए कोई मायने नहीं रखती है..? 


अगर आज असहिष्णुता का मुद्दा एक साजिश है तो भाजपा नेता बताएं कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में असहिष्णुता का वातावरण क्यों नहीं बना..? अगर संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री असहिष्णुता रोकने पर संतोषजनक भरोसा नहीं दिला पाए, तो कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी और प्रबुद्धजनों की पीड़ा दूर करने के लिये पूरे देश में सड़क से जेल तक संघर्र्ष करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed