फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey to start Lucknow flight from Dhanipur airport

धनीपुर हवाई पट्टी से लखनऊ की उड़ान कराने को सर्वे शुरू

Tue, 27 Feb 2018 02:45 AM IST
आशीष निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
आशीष निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Tue, 27 Feb 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
Survey to start Lucknow flight from Dhanipur airport
Helicopter descends on the runway of Dhanipur. - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना में चयनित अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से लखनऊ की उड़ान जल्द से जल्द शुरू कराने की कवायद चल रही है। नागरिक उड्डयन विभाग की लखनऊ की टीम ने एक पखवाड़े में ही दो बार यहां का विस्तृत सर्वे किया है। सर्वे की रिपोर्ट विभाग के लखनऊ मुख्यालय को दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद इस हवाई पट्टी को सुविधा सम्पन्न कर यहां से आम आदमी को उड़ान भरने की सुविधा दी जाएगी। अलीगढ़ से लखनऊ का किराया 2500 रुपये प्रति व्यक्ति तय है। इससे ज्यादा का खर्च होने पर भारत सरकार संबंधित कंपनी को सब्सिडी देगी। जिससे उड़ान महंगी न हो। यहां पर इंडिगो एयरलाइन को ये काम सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन


धनीपुर हवाई पट्टी की जरूरतें
एयरपोर्ट की पूरी बाउंड्री बना कर उसकी इलेक्ट्रिक फेंनशिंग की जाए
सीआईएसएफ जैसी सुरक्षा एजेंसी को यहां सुरक्षा की कमान दी जाए
लगेज स्कैनर, डाग स्क्वायड, बम स्क्वायड सहित सभी सुरक्षा उपाय हो
1200 मीटर के वर्तमान रन वे को 2500 मीटर तक बढ़ाया जाए
एयर कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाए, जिससे सूचनाएं मिल सके
हवाई उड़ान पर मौसम विभाग से संबंधित सूचनाओं का सेंटर बने
ईंधन भंडारण टैंक, हवाई जहाजों की मरम्मत के लिए आधुनिक वर्कशॉप
यात्रियों के बैठने का वेटिंग रूम, टिकट काउंटर सहित दूसरी सुविधाएं
कंप्लीट फर्स्ट एड और आधुनिक एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की तैनाती 
अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी, जेवर और आगरा से भी जोड़ी जाए

धनीपुर हवाई पट्टी विकसित होने से अलीगढ़ का विकास तेजी से होगा। यहां के फ्लाइंग क्लबों को भी पूरे देश में पहचान मिलेगी। ये एक बड़ी उपलब्धि होगी। यहां से जेवर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बहुत पास है।  -शिवनेष कुमार, कैप्टन एंबीशन फ्लाइंग क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने एक पखवाड़े में दो बार सर्वे किया है। जल्द ही हवाई पट्टी का विस्तार शुरू हो जाएगा। जिससे आम आदमी लखनऊ की उड़ान अलीगढ़ से भर सकेगा। लखनऊ से इंटरनेशनल सेवाएं भी मिल जाएंगी।  -सचिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी धनीपुर हवाई पट्टी



धनीपुर हवाई पट्टी का विकास होने से उड़ान योजना का बड़ा लाभ मिल सकेगा। लखनऊ और कानपुर तक का किराया एक ही रहने का अनुमान है। जेवर एयरपोर्ट बन जाने से इसका सदुपयोग और बढ़ जाएगा।  -विशाल गर्ग, डायरेक्टर एंबीशन फ्लाइंग क्लब 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed