फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   suprim court admitted that there is no law and oreder in UP : Lallu

सबसे बड़ी अदालत ने भी माना प्रदेश में जंगलराजः लल्लू

Sun, 20 Oct 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
suprim court admitted that there is no law and oreder in UP : Lallu
नीवरी अहमद नगर में कांग्रेस के प्रत्याशी उमेश दिवाकर की सभा में संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय ? - फोटो : CITY OFFICE
इगलास विधानसभा के उप चुनाव में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी उमेश दिवाकर के प्रचार में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भाजपा पर निशाना साधा और उसे देश प्रदेश की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। शनिवार को गोंडा मोड़ पर एक जनसभा आयोजित की गई थी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बसपा और सपा भाजपा का जमीन पर उतर कर विरोध नहीं करतीं। क्योंकि इनका सारा विरोध ट्विटर पर ही रहता है। इनको सीबीआई और ईडी से डर लगता है। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सात विधायकों के होने के बाद भी भाजपा सरकार के हर जुल्म, ज्यादती के खिलाफ आवाज बुलंद करती है। चाहे वह सोनभद्र की घटना हो, उन्नाव का मामला हो, मुरादाबाद का दमन हो। कांग्रेस ने ही प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसलिए जनता अगर भाजपा से मुक्ति पाना चाहती है तो उसके पास कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि अब तो देश की सर्वोच्च अदालत तक कह चुकी है कि प्रदेश में जंगल राज है। कानून व्यवस्था के अलावा रोजगार, किसानों का भुगतान, बंद पड़ी चीनी मिलें, महंगाई आदि कोई भी मोर्चा हो, सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि चिन्मयानंद प्रकरण सहित जिन मामलों में प्रदेश सरकार को कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, वह भी कांग्रेस के विरोध का परिणाम है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को मजबूर कर दिया कि वह अपने दागी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करें।
विज्ञापन

जनसभा में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो वह ऐसा कानून बनाएंगे, कि जिसमें बिना किसी कारण के अपनी पत्नी को छोड़ देने वाले व्यक्ति को जेल भेजने का प्रावधान हो। तीन तलाक पर कानून बनाना तो सही है लेकिन उसमें पति को तीन वर्ष के लिए जेल भेजने का प्रावधान गलत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से हटाने से पहले उन लोगों को विश्वास में ही नहीं लिया जिनके लिए यह प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज गाय की स्लाटरिंग नहीं करने के जितने कानून बने हैं, वह कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में बने हैं। गोवा और कर्नाटक में भाजपा की सरकारें हैं लेकिन वहां पर गाय के मांस पर प्रतिबंध नहीं है। हमारी मांग है कि पूरे देश में गाय के मांस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चरित्र है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा ने समाज में सांप्रदायिक जहर घोलने का काम किया है। जबकि कांग्रेस ने सभी नागरिकों को साथ लेकर चलने का काम किया है। इसके अलावा सभा को पूर्व नेता विधानमंडल प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन, प्रत्याशी उमेश दिवाकर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, प्रदेश महामंत्री योगेश दीक्षित, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, छर्रा प्रत्याशी रहे परवेज खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबेरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसीम अहमद, तल्हा अबरार, नौशाद कुरैशी, अखिलेश शर्मा, राजीव लीडर, नदीम गफूर, विदित चौधरी, डॉ. ओमवीर सिंह, हाथरस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त, सोमवीर सिंह, विनोद पांडेय, राजेश राज जीवन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहसान खान, रमेश शर्मा, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद थे।

मंच से नाम नहीं लिए जाने पर हंगामा काटा
इगलास विधानसभा के उप चुनाव में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी उमेश दिवाकर के लिए आयोजित जनसभा में उस समय हंगामेदार स्थिति हो गई जब मंच से कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम नहीं बोले गए। कांग्रेस नेता मुश्ताक अहमद ने बताया कि एक नेता ने अपने अपने लोगों के नाम की सूची मंच पर भेज दी। वही नाम मंच से बोले जाने लगे। जब विरोध किया गया तब दूसरे नाम भी शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed