{"_id":"65c8fc6458641c0ba10e2c91","slug":"supporters-gathered-to-pay-tribute-to-former-mla-sanjeev-raja-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पूर्व विधायक संजीव राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने को उमड़े समर्थक, हुआ खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पूर्व विधायक संजीव राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने को उमड़े समर्थक, हुआ खिचड़ी भोज
Sun, 11 Feb 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:27 PM IST
सार
अलीगढ़ शहर से भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थकों का तांता लग गया। इस दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा व पुत्र हर्षित राजा ने लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजीव राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद, महापौर, भाजपा अध्यक्ष आदि
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के कट्टर हिंदूवादी छवि के नेता व पूर्व विधायक संजीव राजा की प्रथम पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई गई। इस मौके पर आगरा रोड के गेस्ट हाउस में आयोजित खिचड़ी भोज व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले आगरा रोड स्थित आवास पर हवन यज्ञ कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा व पुत्र हर्षित राजा ने लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
शहर विधायक के आगरा रोड आवास पर सुबह हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा, संकीर्तन व खिचड़ी भोज हुआ। जिसमें समर्थकों, अनुयायियों व भाजपाइयों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर सुभाष लिटिल,सुबोध स्वीटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा एसजेडी, संदीप चाणक्य, गौपाल, अंशुल गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय स्क्रैप, डॉ. राजीव अग्रवाल,ठाकुर गोपाल सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुमित सराफ, राधेलाल स्क्रैप, अनूप गुप्ता, अजय गुप्ता, सुमित गोटेवाल, गोपाल जी, ललित वाईके, मधुर राठी, सांसद सतीश गौतम, प्रशांत सिंघल, सदस्य कोयला मंत्रालय शशिसिंह, संजय गोयल, कार्तिक पाराशर, कुंवर अभिमन्यु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, सुनील कौशल, डा.संजय भार्गव, संजू बजाज, निखिल माहेश्वरी, मोनू अग्रवाल, रामवतार शर्मा, आदर्श भारद्वाज, जय यादव, तनिष्क प्रताप सिंह, सुमित सिंह आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे। मंच संचालन की व्यवस्था अतुल कुमार सीए द्वारा की गई।
विज्ञापन
इधर, भाजपा गांधी नगर मंडल द्वारा कन्हैया लाल गुप्ता की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं महिला अस्पताल में राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ की अगुवाई में महिला अस्पताल में फल व भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर विष्णु कुमार बंटी, शैलेंद्र प्रजापति, खुशी सिंह, प्रशांत सिंह, चिराग भारद्वाज, सीएमएस डा.तैयब, राजेंद्र बंसल, फरहीन मोहसिन, नासिर नकवी, मोहसिन अंसारी, औरंगजेब आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन