फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   supplying firearms to many states

अलीगढ़ : कई राज्यों में कर रहे थे तमंचों की सप्लाई, जेल भेजे गए

Sat, 05 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
supplying firearms to many states
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के भुजपुरा इलाके में बरेली एसटीएफ व कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी संचालन से जुड़े सभी छह लोग शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। खास बात है कि ये पश्चिमी यूपी के अलावा आसपास के कई राज्यों में सप्लाई दे रहे थे और एटा के कारीगरों को तगड़े मुनाफे का ऑफर देकर यहां तमंचा फैक्टरी तीन माह पहले शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ प्रथम का अतिरिक्त काम संभाल रहे सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि भुजपुरा के मोहल्ला मखदूम नगर में तकिये वाली मस्जिद के सामने वाली गली में अंजुम की वीके इंटरप्राइजेज के नाम से ताला फैक्टरी है। उसी में ऊपरी हिस्से में यह तमंचा फैक्टरी चल रही थी। एसटीएफ बरेली यूनिट को एटा के कारीगरों के एटा से लापता होने के बाद यहां इस फैक्टरी के संचालन की खबर लगी थी। मौके से गिरफ्तार अंजुम व सहरोज ने स्वीकारा कि ये लोग पहले एटा के धर्मवीर, अनूप व भूरे से 2500 रुपये में तमंचे खरीदकर लाते थे।
विज्ञापन

फिर उन्हें अलीगढ़ व आसपास के जिलों में 4 से 5 हजार रुपये में बेचते थे। बाद में इन लोगों से तय किया कि वहां तुम्हें पुलिस तलाशती है। यहां ताला फैक्टरी की आड़ में अपनी फैक्टरी चलाओ, जिससे हम दोनों को अच्छा मुनाफा होगा। इस पर ये लोग तीन माह से यहां काम कर रहे थे। अब यहां से 5 से 6 हजार रुपये में अलीगढ़ के अलावा कानपुर, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि में तमंचे सप्लाई किए जा रहे थे। गिरफ्तार सभी छह लोगों को मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए गिरफ्तार
- अंजुम हुसैन निवासी पुलिस चौकी बाबरी मंडी, कोतवाली
- शहरोज निवासी मोहल्ला गढ़ी नूर खां, कायमगंज, फतेहगढ़।
- शाहिद अली निवासी सराय रहमान, बन्नादेवी।
- धर्मवीर सिंह निवासी वनिया डेहरा, जैथरा, एटा।
- अनूप कुमार निवासी वनिया डेहरा, जैथरा, एटा।
- भूरे निवासी बड़ागांव, जैथरा एटा।
ये हुआ बरामद:-1 रिवाल्वर 32 बोर, 19 तमंचे 315 बोर, 4 अधबने तमंचे, 1 ड्रिल मशीन, 1 रसान, 29 कमानी, 6 बांक, 11 आरी, 23 रेती, 1 स्केल, 5 हथौड़ी, 2 संड़ासी, 1 प्लास, 9 छेनी, 3 चाप, 26 रिपिट, 12 नाल, 1 डाई मशीन, 13 स्प्रिंग, 5 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड, 6 हजार रुपये, 1 गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed