फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Supply department team raids vehicle and shop

पूर्ति विभाग ने मारा छापा: राशन के चावल से भरे 111 बोरे बरामद, मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Jul 2024 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

मुकेश शर्मा नींवरी मोड़ पर किराये की दुकान ले रखी है। जिस पर चावल की खरीद की जाती है। दुकान में मिले 36 बोरे चावल के बारे में मुकेश किसी तरह का अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम के पहुंचते ही वाहन का चालक भाग गया।

विज्ञापन
Supply department team raids vehicle and shop
राशन का चावल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के नींवरी मोहल्ले में पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से राशन के चावल की कालाबाजारी करने जा रहे वाहन व दुकान में रखे 111 बोरों में 47.25 क्विंटल चावल बरामद किया। मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र की पूर्ति निरीक्षक अंजुल ने बताया कि वाहन में 75 बोरे एवं दुकान में 36 बोरे चावल से भरे मिले। यहां मुकेश शर्मा निवासी वसुंधरा काॅलोनी, खैर रोड उपस्थित मिला। उसने बताया कि नींवरी मोड़ पर किराये की दुकान ले रखी है। जिस पर चावल की खरीद की जाती है। दुकान में मिले 36 बोरे चावल के बारे में मुकेश किसी तरह का अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम के पहुंचते ही वाहन का चालक भाग गया।
विज्ञापन


चावल के बोरों को कब्जे में लेकर मुमताज उचित दर विक्रेता, तेलीपाड़ा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रोरावर के अनुसार आरोपी मुकेश शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed