फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sunshine gives relief from cold

अलीगढ़ः खिली धूप ने ठंड से दी राहत, शीतलहर जारी

Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sunshine gives relief from cold
रविवार सुबह रामघाट रोड पर छाया घना कोहरा। - फोटो : HATHRAS
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को खिली धूप ने लोगों को काफी हद तक राहत दी। लेकिन शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। करीब 11 बजे खिली धूप ने लोगों को गर्माहट दी। घरों की छत पर लोग दिनभर बैठे नजर आए।
बाजार में भी रौनक लौट आई। दोपहर में लोग खरीदारी के लिए निकले। हालांकि सर्द हवाएं दिनभर चलती रहीं। हवा की रफ्तार 5 किमी. प्रति घंटा रही। दिन ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। शाम को लोगों ने घरों के आगे अलाव जलाए। शहर के समाजसेवियों व संगठनों ने गांधी पार्क बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को चाय व खाद्य सामग्री वितरित की। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed