{"_id":"66896c56303900fb500f4217","slug":"summons-issued-to-amu-registrar-controller-and-dean-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और डीन को समन जारी, 15 जुलाई को किया तलब, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और डीन को समन जारी, 15 जुलाई को किया तलब, यह है मामला
Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
सार
बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष मौखिक परीक्षा न कराने पर अर्जी उपभोक्ता अदालत में दायर की गई थी। जिस पर अदालत ने एएमयू को आदेश दिया। मगर उस आदेश के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो अदालत ने तीनों को नोटिस जारी कर तलब किया, फिर भी वे नहीं आए।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जिला उपभोक्ता न्यायालय ने अवमानना मामले में एएमयू के रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और विधि विभाग के डीन को समन जारी किए हैं। यह समन एसएसपी के माध्यम से भेजे गए हैं। जिसमें तीनों अधिकारियों को 15 जुलाई को तलब करने का आदेश है। यह आदेश जिला उपभोक्ता न्यायालय के चेयरमैन-न्यायाधीश हसनैन कुरैशी ने जारी किया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार एएमयू विधि विभाग के छात्र अली मुस्तफा की ओर से बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा न कराए जाने के संबंध में अर्जी उपभोक्ता अदालत में दायर की गई थी। जिस पर अदालत ने एएमयू को आदेश दिया। मगर उस आदेश के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो अदालत ने तीनों को नोटिस जारी कर तलब किया, फिर भी वे नहीं आए। अब अदालत ने तीनों को समन जारी किए हैं। एसएसपी के जरिये भेजे गए समन में 15 जुलाई को तलबी का आदेश है।
विज्ञापन