{"_id":"606771d98ebc3e593a189d89","slug":"suicide-city-office-news-ali260143220","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मानो उर्फ गुड़िया ।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहली गेट जलालपुर डेयरी वाली गली में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं जवां के कासिमपुर स्थित रेलवे अस्पताल के कर्मचारी की पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं में पुलिस पारिवारिक कलह की बात कह रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देहली गेट के डेयरी वाली गली निवासी बिजेंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को अपनी 21 वर्षीय पत्नी मानो उर्फ गुड़िया से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रात दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए। रात में मानो उर्फ गुड़िया ने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब बिजेंद्र ने पत्नी के न जागने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर झूल रहा था। यह देख बिजेंद्र के पैरो-तले जमीन खिसक गई। खबर पर पुलिस पहुंच गई और आसपास के तमाम लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को देख बिजेंद्र वहां से फरार हो गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार 10 माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। यह बिजेेंद्र ने दूसरी शादी की थी। कलह में यह घटना हुई है। मायके पक्ष के लोग आ गए हैं। जो तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
थाना जवां क्षेत्र के कासिमपुर पावर हाउस स्थित रेलवे अस्पताल में चेतराम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। चार माह पूर्व ही उसकी शादी 22 वर्षीय लक्ष्मी शर्मा से शादी हुई थी। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार दंपती में दो दिन से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लक्ष्मी ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से जो तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।