फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suicide

अलीगढ़ : गृहक्लेश के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

Mon, 28 Feb 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Suicide
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव भैहमती में महिला ने गृहक्लेश के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सरिता निवासी गांव भैहमती थाना गोंडा की शादी आठ साल पहले सिकंदराराऊ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में दान दहेज दिया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को विवाहिता का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गृहक्लेश के चलते सरिता ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed