फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suicide

फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी

Thu, 26 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suicide
सचिन का फाइल फोटो - फोटो : KHAR
खैर थानाक्षेत्र के गांव चौधाना में 26 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली। उसका यह वीडियो देखकर कुछ लोगों ने घटना की जानकारी अन्य मकान में रहने वाले युवक के बड़े भाई को दी। जब परिजन दौड़कर वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने शराब पी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव चौधाना निवासी सचिन सारस्वत पुत्र केशव देव अलीगढ़ में लाल डिग्गी पर विद्युत विभाग में निजी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। वह रोजाना की तरह मंगलवार की शाम अलीगढ़ से लौटकर गांव आया था। घर पर पहले उसने शराब पी। इसके बाद कमरा बंद कर फेसबुक पर लाइव आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। खुदकुशी के इस करीब 18 मिनट के लाइव वीडियो को उसके कई फेसुबक फ्रेंड्स ने देखा। उन लोगों ने सचिन के बड़े भाई संजीव को सूचना दी। संजीव ग्रामीणों के साथ दौड़कर सचिन के मकान पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सचिन पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की सूचना पाकर आई सचिन की पत्नी ने जेठ-जेठानी व ननद-ननदोई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लाइव वीडियो के आधार पर मामला खुदकुशी का लग रहा है। सचिन की पत्नी की ओर से हत्या की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
- योगेन्द्र धामा, एसएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed