फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suggestions sought from public to improve traffic system

यातायात व्यवस्था में सुधार को जनता से मांगे सुझाव

Wed, 28 Oct 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from public to improve traffic system
अनलॉक लागू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। सात बिंदुओं पर एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं । कार्ययोजना में पार्किंग, नो वेंडिंग जोन सहित सभी महत्वपूर्ण पहलू शामिल किए जा रहे हैं। जिसे जल्द ही कमिश्नर के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। एसपी यातायात ने पब्लिक से व्हाट्सएप नंबर 7088988000 व 9454400378 पर अपने सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के लिए सात बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसमें पार्किंग, नो पार्किंग, नो एंट्री, वन-वे, अतिक्रमण व्यवस्था और नो वेंडिंग जोन को लेकर जगह निर्धारित कर ली गई हैं । जल्द ही एकल मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। ई-रिक्शा के रूट भी तय किए जाएंगे, ताकि प्रतिबंधित जगहों पर ई-रिक्शा न चलें। सीएनजी, ऑटो व रोडवेज बसों के लिए भी मानक बनाए हैं। साथ में स्कूली वाहन के संचालन, दुर्घटना में घायलों को त्वरित इलाज के लिए भी योजना है।
विज्ञापन

जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर लिए गए हैं। इन पर नगर निगम व आरटीओ के सहयोग से काम किया जा रहा है। चौराहों पर सीसीटीवी, अपडेट सिस्टम आदि का काम नगर निगम स्तर से किया जा रहा है। इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए व्यापारी व आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। अब कोई भी अपने सुझाव तीन दिन में व्हाट्सएप पर दे सकते हैं। इन सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद कमिश्नर से अनुमति लेकर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed