{"_id":"609052648ebc3e920a5fe6a4","slug":"sudhir-chaudhary-loses-wife-gives-relief-by-winning-haziyapur-news-ali2623908137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर चौधरी हारे, पत्नी ने जीतकर दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर चौधरी हारे, पत्नी ने जीतकर दी राहत
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी को जिला पंचायत के वार्ड 19 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने उन्हें करीब नौ हजार वोटों से शिकस्त दी है।
हालांकि वार्ड नंबर 16 से चुनाव लड़ीं सुधीर चौधरी की पत्नी अंजू देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी कमांडो ओपी सिंह को हराकर 2400 वोट से जीत दर्ज की है। पत्नी की जीत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बड़ी राहत लाई। चर्चा है कि पिछली बार जीतने के बाद सुधीर चौधरी जनता के बीच नहीं रहे। वहीं कृष्णपाल सिंह पिछला चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच लगातार बने रहे।
टप्पल की तीन जिला पंचायत सीटों पर जीतीं महिलाएं
टप्पल ब्लॉक की चार में से तीन सीटों पर महिलाओं ने कब्जा किया है। वार्ड 16 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी की पत्नी अंजू देवी जीती हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
वार्ड 17 से योगेश प्रधान की पत्नी लक्ष्मी देवी ने भाजपा प्रत्याशी कर्मवीर सिंह अत्री को करीब 3400 वोटों से हराया है। मतदान से करीब एक सप्ताह पहले योगेश प्रधान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते वह चुनाव के अंतिम समय में प्रचार भी नहीं कर पाए थे, लेकिन लोगों की सहानुभूति का लाभ उन्हें मिला।
दो बार से बसपा से जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 18 से राष्ट्रीय लोकदल के नेता ओमपाल सूर्यवंशी की पत्नी नीरज सूर्यवंशी ने निर्दलीय प्रत्याशी पीतम सिंह को पछाड़ते हुए 10400 वोटों से एकतरफा व बड़ी जीत हासिल की है। ओमपाल सूर्यवंशी खैर विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।