चंडौस स्थित शहीद नरेंद्र कुमार आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र सुधांशु मलिक ने बीएएमएस में तीसरे वर्ष की वार्षिक परीक्षा में 819 सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के शिक्षकों और प्रबंध समिति सदस्यों ने सुधांशु को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उप निदेशक ललित चौधरी ने बताया कि सुधांशु मलिक ने फिर से यह इतिहास रचा है। 20 जनवरी को जारी वार्षिक परिणाम में तीसरे वर्ष की परीक्षा में सुधांशु ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। मूल रूप से सुधांशु मलिक मेरठ के निवासी हैं। वह बीएएमएस की शिक्षा अलीगढ़ से प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष भी उन्होंने यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। सुधांशु ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को जाता है। चेयरमैन निर्भय सिंह व उप निदेशक ललित चौधरी, डॉ. दीप्ति नेगी, डॉ. रश्मि, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. अजीत व डॉ विपुल ने सुधांशु को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।