फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Medical College without a teacher

अलीगढ़ : बिना शिक्षक का मेडिकल कॉलेज

Tue, 18 Aug 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Medical College without a teacher
छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शिक्षक के नाम पर सिर्फ प्रिंसिपल हैं। यह सुनकर आप हैरान होंगे लेकिन यह सौ प्रतिशत सही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन ने प्रदेश भर में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में तैनात संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। शिक्षकों के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के 11 अप्रैल 2018 के आदेश शासनादेश को भी निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होेगी। इसका असर छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर पड़ा है। यहां संविदा पर तैनात 15 शिक्षकों की छुट्टी हो गई है।

ताजा हालात यह है कि शिक्षक के नाम पर सिर्फ प्रिंसिपल हैं। इसकी वजह से कॉलेज में नया सत्र शुरू नहीं हुआ है। कक्षाएं भी संचालित नहीं हो रही हैं। ज्यादा विलंब होने की स्थिति में दाखिला एवं समय से पाठ्यक्रम पूरा कराना भी चुनौती होगी। कोरोना काल के कारण पहले से ही पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। शिक्षक होते तो ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू कराई जा सकती थी। नए शिक्षकों की नियुक्ति एवं कक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति है। हालांकि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. योगेंद्र सिंह माहुर का कहना है कि नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक सितंबर तक नए शिक्षक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed