फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sub millions of home burglaries in Loco

लोको में उपनिरीक्षक के घर लाखों की चोरी

Fri, 25 Sep 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन इलाके की लोको कॉलोनी में बीती रात चोरों ने रेलवे सुरक्षा बल में तैनात सब इंस्पेक्टर के यहां ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नगदी और कीमती सामान चोर ले गए। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर सब इंस्पेक्टर अपने पैतृक घर से लौट आए। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

लोको क्वार्टर नंबर 166-ए निवासी जाकिर हुसैन मूल रूप से हरियाणा के मेवात में रहते है।

उनकी तैनाती आरपीएफ के अलीगढ़ थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर है। जाकिर हुसैन ने बताया कि ईद का त्योहार मनाने के लिए वह अपने परिजनों के साथ बुधवार को पैतृक घर चले गए थे। रात के समय चोरों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने सेफ में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर, 40 हजार रुपये और कीमती सामान कब्जे में किया और फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी सब इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन को फोन पर दी। दोपहर बाद सब इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन अपने क्वार्टर पर लौट आए और उन्होंने इस बात की जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस-पास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की।
विज्ञापन



बस चालक ने लगाया दबंगई का आरोप
अलीगढ़। बुद्ध बिहार डिपो में तैनात चालक अमित चौहान ने कुछ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एमडी से शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि दो अफसरों ने झूठी रिपोर्ट बनाकर उसे निलंबित कर दिया। इसके पीछे उन अफसरों ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed