फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Studying in Raja Mahendra Pratap Singh University campus for the first time

Raja Mahendra Pratap Singh University: पहली बार कैंपस में पीजी की पढ़ाई आज से, बीए-बीएससी में सीटें खाली

Mon, 01 Sep 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 10:20 AM IST
सार

बीए में 780 सीटें हैं, लेकिन 350 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। बीएससी में 480 सीटें हैं, जिनमें 340 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बी.कॉम में 60 सीटें और बीएससी (कृषि) 180 सीटें हैं। सभी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।

विज्ञापन
Studying in Raja Mahendra Pratap Singh University campus for the first time
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) कैंपस में पहली बार 1 सितंबर से परा स्नातक की पढ़ाई होगी। बीए में आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। 30 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। 2024-25 शैक्षिक सत्र की पढ़ाई जेएन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक निजी कॉलेज में हुई थी।

विज्ञापन


विवि परिसर में पहली बार परा स्नातक की पढ़ाई शुरू हो रही है, जिसकी तैयारियां 31 अगस्त देर शाम तक पूर्ण कर ली गईं। विवि परिसर में 2025-26 शैक्षिक सत्र एमएससी के एग्रोनॉमी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्लांट जेनेटिक्स एवं प्लांट पैथोलॉजी की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एमए राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, रक्षा अध्ययन एवं शिक्षा शास्त्र, एम.कॉम, एलएलएम, बीए, बीएससी, बी.कॉम, और बीएससी (कृषि) की पढ़ाई होगी। मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि बीए में 780 सीटें हैं, लेकिन 350 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। बीएससी में 480 सीटें हैं, जिनमें 340 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बी.कॉम में 60 सीटें और बीएससी (कृषि) 180 सीटें हैं। सभी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed