फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students will learn computer course in Panchayat ghar

पंचायत घरों में छात्र-छात्राएं सीखेंगे कंप्यूटर का कोर्स

Thu, 16 Jun 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students will learn computer course in Panchayat ghar
गांवों में बने मिनी सचिवालय (पंचायत घरों) अब कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने का काम करेंगे। यहां पर छात्र-छात्राओं को तीन महीने का कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कराया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले के 12 ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिले की 867 ग्राम पंचायतों में से करीब 700 ग्राम पंचायतों में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से नए पंचायत भवन बनाए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पंचायत भवनों में कंप्यूटर की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय हुआ है। इसमें ब्लॉक गंगीरी में धनसारी, अतरौली में ककेथल, जवां में रायपुर, अकराबाद में जिरौली हीरा सिंह, टप्पल में भरतपुर आदि गांवों केपंचायत भवनों में कंप्यूटर की कक्षाएं शुरू की गई हैं। यहां छठवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग बैच में तीन माह का मुफ्त कंप्यूटर कोर्स कराया जा रहा है। कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन्हें पढ़ाने एवं कक्षाओं को संचालित करने का कार्य कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed