{"_id":"5c8960d9bdec22141b2b4b9f","slug":"students-who-have-gone-to-stop-phd-interviews-prosecute-teachers-for-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी इंटरव्यू रुकवाने पहुंचे छात्र, शिक्षकों से अभद्रता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी इंटरव्यू रुकवाने पहुंचे छात्र, शिक्षकों से अभद्रता पर मुकदमा
Thu, 14 Mar 2019 01:28 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू प्रशासन पर पीएचडी दाखिले में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे छात्रों ने बुधवार को विभिन्न संकायों में पहुंचकर शिक्षकों व स्टाफ से अभद्रता कर वहां चल रहा इंटरव्यू रुकवा दिया। इसे लेकर एएमयू कैंपस में दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कई जगह विरोध के चलते शिक्षकों व सुरक्षा स्टाफ से दुर्व्यवहार भी किया गया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसे लेकर एएमयू इंतजामिया की ओर से नदीम अंसारी आदि छात्रों के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
एएमयू प्रशासन द्वारा चंद रोज पहले पीएचडी टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया गया। अब छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मनमानी की जा रही है। यहां के अधिकारी अपने हिसाब से नियम बना लेते हैं। किसी विभाग में एक सीट पर पांच तो किसी में सात को कैसे बुलाया जा रहा है।
वह कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की भी मांग कर रहे हैं। इसे लेकर छात्रों ने मंगलवार को एएमयू का मुख्य गेट बाब-ए-सैयद बंद कर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद अब बुधवार को एएमयू के अलग-अलग संकायों में इंटरव्यू चल रहे थे। दोपहर में इस प्रक्रिया पर दाखिले का विरोध कर रहे छात्रों ने पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन
शिक्षकों व स्टाफ से अभद्रता, हाथापाई और खींचतान तक कर दी। इसे लेकर एएमयू के सुरक्षा अधिकारी की ओर से पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, शकील, अली अब्बास, आजमी, अरबाज, बकार आदि को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात साथियों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।
धरना दे रहे छात्रों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक
पीएचडी में दाखिले को लेकर बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे छात्रों की एएमयू के अधिकारियों ने तीखी नोकझोंक हुई। पीवीसी के आश्वासन पर छात्रों द्वारा धरना खत्म कर दिया गया, लेकिन रात में छात्र फिर से धरने पर पहुंच गए हैं।
पीएचडी टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप छात्र लगा रहे हैं और साक्षात्कार के पहले टेस्ट का नंबर सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को बाब-ए-सैयद बंद कर छात्र धरने पर बैठ गए। बुधवार को प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और चेयरमैन आदि छात्रों को समझाने पहुंचे। छात्रों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में कुछ छात्र कला संकाय एवं अन्य विभागों में जाकर साक्षात्कार बाधित करने का प्रयास किया। सह कुलपति के आश्वासन के बाद दिन में छात्रों ने धरना खत्म कर दिया, लेकिन रात में फिर छात्र धरना स्थल पर पहुंच गए हैं।