फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students surrounded the VC residence regarding student union elections

Aligarh: चुनाव की मांग पर AMU में गुस्साये छात्रों ने VC आवास घेरा, 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो भूख हड़ताल

Sat, 21 Oct 2023 12:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:16 AM IST
सार

गुस्साए छात्रों का समूह 20 अक्तूबर देर रात कुलपति आवास पर पहुंच गया। कुलपति से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के गेट के सामने नारेबाजी की और ज्ञापन की प्रतिलिपि चस्पा कर दी।

विज्ञापन
Students surrounded the VC residence regarding student union elections
बाब ए सैय्यद गेट पर एएमयू छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया। चुनाव के लिए 23 दिन से बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे छात्रों ने 48 घंटे में चुनाव की तिथि घोषित न होने पर क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। छात्रों ने कुलपति आवास की दीवार पर ज्ञापन की प्रतिलिपि भी चस्पा कर दी। 

विज्ञापन


छात्र संघ के लिए हल्ला बोल
विज्ञापन


गुस्साए छात्रों का समूह 20 अक्तूबर देर रात कुलपति आवास पर पहुंच गया। कुलपति से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के गेट के सामने नारेबाजी की और ज्ञापन की प्रतिलिपि चस्पा कर दी। इसी बीच प्रॉक्टोरियल टीम भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी आवास पर ज्ञापन चस्पा करते हुए

छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक हो गई। छात्रों ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो चुके हैं, लेकिन यहां नहीं हो रहा है। छात्रों ने कहा कि छात्र, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपील करेंगे कि वह शिक्षण कार्यों का बहिष्कार करें। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने ज्ञापन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed