{"_id":"69e62a2b5dc17e34c40479fd","slug":"students-protest-at-amu-law-department-lock-gate-and-raise-slogans-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू लॉ विभाग में छात्रों का प्रदर्शन, गेट पर ताला जड़कर की नारेबाजी, जानें क्यों भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू लॉ विभाग में छात्रों का प्रदर्शन, गेट पर ताला जड़कर की नारेबाजी, जानें क्यों भड़का गुस्सा
Mon, 20 Apr 2026 06:59 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब छात्रों ने शॉर्ट अटेंडेंस के चलते परिणाम रोके जाने के विरोध में विभाग के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र लॉ फैकल्टी के बाहर एकत्र हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कम उपस्थिति के आधार पर उनके परिणाम रोक दिए गए हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन