फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students partner with EMU passenger was robbed of two was finally picked up

छात्रों ने साथी संग की थी ईएमयू पैसेंजर में लूट, दो दबोचे

Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students partner with EMU passenger was robbed of two was finally picked up
छात्रों ने साथी संग की थी ईएमयू पैसेंजर में लूट, दो दबोचे - फोटो : रुपेश

विज्ञापन
जीआरपी ने सोमना स्टेशन से दो लोगाें को गिरफ्तार करके ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में लूटे कई सेलफोन, कुछ नगदी और दो चाकू बरामद किए। जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। आरोपियों से दो और घटनाओं का भी माल बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि एसएसआई अब्दुल कादीर, एसआई सत्यप्रकाश की टीम ने सोमना स्टेशन से दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में दबोचे लोगाें ने अपने नाम केशव (12वीं ) और राहुल शर्मा (सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा फर्स्ट ईयर) निवासी हयातपुर बझेड़ा लोधा बताया। उन्होंने स्वीकारा कि मंगलवार को गांव के महेंद्र ने उन्हें फोन कर सोमना स्टेशन पर बुलाया, जहां शराब पी।
विज्ञापन

वहीं से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए और महेंद्र के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। विरोध पर यात्रियाें को भी पीटा। लूट के बाद महेंद्र चलती ट्रेन से कूद गया था, उसके चोट आई थी। जबकि वह कुलुवा स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर गांव के लिए भागे। रास्ते में मिले महेंद्र ने पैसाें और सेलफोन का बंटवारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद तीनों घराें को चले गए। बकौल इंस्पेक्टर जीआरपी दबोचे गए केशव से इस लूट के दो मोबाइल और एक अन्य मोबाइल के साथ-साथ 1150 रुपये और राहुल से चार सेलफोन और 9 सौ रुपये बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि जुलाई में इरशाद निवासी ऊपरकोट का सेलफोन ईएमयू ट्रेन से चोरी हुआ था, वह राहुल के पास मिला है। राहुल की निशानदेही से उसके घर से एक हजार रुपये भी बरामद हुए जो 30 जून को उन्नाव के सदाशिव के चोरी हुए थे।  पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि वह सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए पैसों की जरूरत थी, परिजन पैसे नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed