अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की मौलाना आजाद लाइब्रेरी को खुलवाने और वाई-फाई सेवा बहाल करने के लिए छात्रों ने शुक्रवार को परिसर में मार्च निकाला। छात्रों ने मार्च जामा मस्जिद से शुरू किया और यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब से बाब ए सैयद पर पहुंचा। यहां पर छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि महामारी के चलते अब तक विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे अधिक समय के लिए मौलाना आजाद लाइब्रेरी बंद की गई है। इस को तत्काल खोला जाए। साथ ही वाई-फाई सेवा भी छात्रों को बहाल की जाएं। जिससे कि वह अपने शोध कार्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। छात्रों ने एलान किया है कि अगर लाइब्रेरी को नहीं खोला गया तो वह लाइब्रेरी के लॉन में बैठकर पढ़ना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर छात्र नेता अब्दुल वहीद, कोर्ट मेंबर शमीम बारी, रहबर अमरोही, नशीमुद्दीन सिद्दीकी, कृष्ण गोपाल, हसन आदि अन्य छात्र मौजूद थे।